1. राकेश रौशन (बरारी के. एम. पी. एस.)
कटिहार मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरारी के संस्थापक निदेशक एवं वर्तमान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राकेश रौशन बरारी-वासियों के लिए एक परिचित नाम है। प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित रौनियां गांव में एक जून 1984 को राकेश रौशन का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां उन्हें राजनीति और शिक्षा दान विरासत में प्राप्त हुआ था। शिक्षक श्री सुबोध प्रसाद यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुभकला देवी की तीन संतानों में सबसे बड़े राकेश रौशन अपने नाम के अनुरूप अपने समुदाय में शिक्षा और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समाज के लोगों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। अपनी पिता की नियुक्ति मनिहारी की मिर्जापुर में होने के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी वही हुई। 1997 में जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरुबाजार से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने विज्ञान विषय से इंटर किया और कंप्यूटर साइंस में विशेष रूचि होने के कारण बीएससी आईटी की डिग्री दिल्ली से प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने बीकॉम भी किया लेकिन अपने गांव समाज के लोगों से लगाव और समाज के लिए कुछ करने की तमन्ना ने उन्हें दिल्ली छोड़ने के लिए विवश कर दिया। अपने पैतृक गांव वापस आकर गांव के बच्चों के बीच वह मुफ़्त शिक्षा का दान करने लगे। प्रखंड मुख्यालय से करीब होने के बावजूद गांव में बिजली नहीं होना उन्हें काफी खटकता था जिसके लिए उन्होंने 2007 में एक मुहिम चलाई और आगे चलकर उन्हें 2014 में अपने गांव तक बिजली लाने में सफलता प्राप्त हुई। इस प्रकार गांव के रौशन ने गांव में बिजली लाकर हर घर तक रोशनी पहूंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2007 में कदवा में नियोजित शिक्षक की नौकरी भी उन्होंने अपने समाज सेवा के कार्य से लगाव के कारण त्याग दिया।
इसी बीच गांव के तथाकथित बुद्धिजीवियों की आलोचना से उद्वेलित होकर 2009 में राकेश रौशन ने अपने एक मित्र के साथ पोठिया में एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की स्थापना की। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और अपने मेहनत और लगन के कारण उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में काफी सफलता प्राप्त हुई। इसके परिणाम स्वरूप उन्होंने कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट की एक नई शाखा का उद्घाटन बरारी में भी कर दिया। बरारी में भी सरस्वती की कृपा से उन्हें वांछित सफलता प्राप्त हुई जिससे उत्साहित होकर उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के वर्तमान में सबसे लोकप्रिय विद्यालय कटिहार मॉडर्न पब्लिक स्कूल की स्थापना की। इस विद्यालय की स्थापना का मुख्य ध्येय ग्रामीण परिवेश के अभिभावकों में शिक्षा का अलख जगाकर बच्चों को उसके स्वर्णिम भविष्य के निर्माण हेतु तैयार करना है। विद्यालय के डायरेक्टर के रूप में राकेश रौशन की कोशिश होती है कि कोई भी मेधावी छात्र पैसे के अभाव में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं रह जाए। यही कारण है कि बहुत कम समय में राकेश रौशन को शिक्षा के क्षेत्र में बरारी में काफी सफलता प्राप्त हुई है।
बरारी के राजनीतिक गलियारों में प्रसिद्ध और सम्मानित बड़े पापा जय कृष्ण यादव से राजनीति राकेश रौशन को विरासत में प्राप्त हुई थी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी व्यापक व्यवस्था के बावजूद समाज के लोगों की मदद को लालायित राकेश रौशन वर्तमान में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके पूर्व 2016 से 2019 तक प्रखंड महामंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफ़लता पूर्वक निर्वहन इनके द्वारा किया गया जिसके परिणाम स्वरूप संगठन ने उन्हें 2019 में प्रखंड अध्यक्ष का पदभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी। अखिल भारतीय जनक्रांति परिषद के संस्थापक सदस्य एवं महासचिव राकेश रौशन अपनी संस्था के माध्यम से आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूकता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। शिक्षा और राजनीति के इस व्यस्तम कार्यक्रम में उन्हें अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शबनम कुमारी का भी काफी सहयोग प्राप्त होता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानने वाले राकेश रौशन फिल्मों में विशेष रुचि रखते हैं। पेज थ्री और कारपोरेट उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। आने वाले समय में शिक्षा और राजनीति के लिए उनकी कई योजनाएं हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य बरारी और आम जनों का अधिकतम कल्याण है।

Comments
Post a Comment