3. विश्वनाथ प्रसाद चौधरी
1975 से कांग्रेस राज से वर्तमान मोदी राज के साक्षात गवाह श्री विश्वनाथ चौधरी बरारी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक परिचित नाम है। इनका जन्म 5 फ़रवरी 1953 को बरारी प्रखंड के कटाव और बाढ़ पीड़ित कांतनगर पंचायत के सिरनियाँ टोला में एक संपन्न मखाना उत्पादक परिवार में हुआ था। ये अपने पिता स्व. बिहारी लाल चौधरी एवं माता स्व. अनूठा देवी के चार जीवित संतानों में दूसरे नंबर पर आते हैं। इनके जन्म के पूर्व इनके माता पिता ने अपने दो पुत्रों को जन्म के कुछ दिनों बाद ही खो दिया था। इनके पिताजी तीर्थ यात्रा भ्रमण के दरमियान बनारस-काशी गए थे। काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान इनके पिताजी ने मन्नत मांगी कि अगर मेरा पुत्र जीवित रह गया तो मैं उसका नाम विश्वनाथ रखूंगा। इस प्रकार इनका नाम इनके पिताजी द्वारा विश्वनाथ रखा गया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा प्राथमिक विद्यालय सिरनियाँ और मध्य विद्यालय कांतनगर में हुई। 1972 में जागेश्वर उच्च विद्यालय से दशवीं की पढ़ाई समाप्त करने के पश्चात इन्होंने पारिवारिक जिम्मेवारियों के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ दी।
1974 में छात्र आंदोलन का बिगूल बजने के पश्चात लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, सामाजिक न्याय के पुरोधा लाखों-करोड़ों दबे कुचले लोगों को जुबान देने वाले राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के आह्वान पर जिले के मीसाबंदी के प्रमुख कार्यकर्ता श्री कृष्ण कुमार चौधरी, श्री भागवत यादव, समाजवादी विचारधारा के श्री युवराज सिंह, श्री शिवप्रकाश महतो, श्री तारकनाथ बलिदानी के नेतृत्व में जे. पी. आंदोलन से जुड़ गए।
1977 में जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय बासुदेव सिंह के चुनाव प्रचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1980 में लोकदल के सक्रिय सदस्य थे एवं जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के बरारी आगमन पर साथ थे।लोकदल के विधानसभा उम्मीदवार सपना देवी के पक्ष में क्षेत्र में रहकर सक्रिय रूप से इन्होंने काफी प्रचार प्रसार किया।
1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी (दमकिपा) का सक्रिय सदस्य तथा पार्टी उम्मीदवार पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम के चुनाव प्रचार में भी काफी सक्रिय रहे।
1989 और 1991 में जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री रामशरण यादव के चुनाव प्रचार प्रसार में भी इनके द्वारा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
1990, 1995, 2000 और 2005 में जनाब मंसूर आलम के चुनाव प्रचार में इनकी काफी सक्रिय भूमिका रही और उन्हें तीन बार विधानसभा के सदन तक पहुंचाने में इनकी एक कार्यकर्ता के रूप में अहम भूमिका रही।
1995 में श्री चौधरी संगठन के निर्विरोध प्रखंड सचिव एवं 1998 में जिला महासचिव निर्वाचित हुए।
1996 और 1998 में जनता दल उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद श्री अनिल यादव जी के चुनाव प्रचार अभियान में इन्होंने काफी सक्रिय भूमिका निभाई।
1999 में राजद के लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती नैना राणा का भी इन्होंने काफी सहयोग किया।
2004 में राजद लोकसभा उम्मीदवार आर के राणा के चुनाव प्रचार अभियान में एक सक्रिय कार्यकर्ता रहे। 2005 में इन्हें पार्टी प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति किया गया। 2009 में राजद लोजपा गठबंधन से लोकसभा उम्मीदवार जनाब अहमद असफाक करीम के चुनाव प्रचार में भी इन्होंने काफी परिश्रम किया। 2010 में पार्टी प्रवक्ता सह कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजद उम्मीदवार जनाब मंसूर आलम के साथ सक्रिय रहे। 2012 से अब तक राजद के बरारी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित रहे हैं।
2014 में गठबंधन लोकसभा उम्मीदवार सांसद तारिक अनवर के लिए भी इन्होंने चुनाव प्रचार किया है। 2015 में पहले ही प्रयास में विधायक बनने वाले नीरज कुमार जी के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व भी इनके द्वारा ही किया गया था। इस दौरान पार्टी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम, प्रखंड, जिला और प्रदेश के तमाम बैठकों में भाग लेना, बंदी, धरना प्रदर्शन, रैली, स्थापना दिवस आदि का आयोजन एवं संगठन संचालन के लिए श्री चौधरी हमेशा समर्पित रहे।
कटिहार जिला के वर्तमान राजद अध्यक्ष श्री तारकेश्वर ठाकुर जी, पूर्व अध्यक्ष श्री लाल बहादुर यादव, स्वर्गीय रामलगन राय, श्री विश्वनाथ सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नरेश यादव, पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम, पूर्व सांसद स्वर्गीय रामशरण यादव, पूर्व सांसद श्री अनिल यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर आरके राणा, पूर्व मंत्री श्री महेंद्र नारायण यादव,श्री सीताराम दास ,श्री हिमराज सिंह, प्रोफेसर रामप्रकाश महतो, वर्तमान में राजद के माननीय राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम एवं बरारी के माननीय विधायक श्री नीरज कुमार जी के साथ सक्रिय रहकर पार्टी संगठन को धारदार बनाने में श्री चौधरी की भूमिका को प्रदेश एवं जिला के नेतृत्व के द्वारा भी काफी सराहा जाता है।
नीरज कुमार कश्यप, नारायण मंडल, वर्तमान उप प्रमुख राजीव भारती,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार आदि को समाजसेवा और राजनीतिक गतिविधियों से जोड़ने में भी इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। तत्कालीन मुखिया श्री संतराम सिंह,सिवाना घुसकी पंचायत के मुखिया स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद चौधरी, भैसदीरा लक्ष्मीपुर के तत्कालीन मुखिया स्व. दीनानाथ पाठक, पूर्व सरपंच स्वर्गीय लीलानंद झा, स्वर्गीय विष्णु देव सिंह, रौनीया के वर्तमान मुखिया एवं राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ कटिहार के जिलाध्यक्ष श्री शालिग्राम यादव के साथ मिलकर इन्होंने बरारी के लगभग सभी पंचायतों में सैकड़ो से ज़्यादा पंचायती कर लोगों के आपसी विवाद को समाप्त कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाये। 2004-09 के बीच काढ़ागोला स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए तत्कालीन रेल मंत्री भारत सरकार के श्री लालू प्रसाद जी को कई बार ज्ञापन सौंपकर स्टेशन का सौंदर्यीकरण करवाने में अहम भूमिका निभाई गई। गांधी स्मृति भवन, भगवती मंदिर बरारी और बी. एम. कॉलेज बरारी के सर्वांगीण विकास में भी इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिले के एकमात्र रेफरल अस्पताल बरारी के रोगी कल्याण समिति के सदस्य के पद पर 2016 से आसीन है।
2016 से 2019 के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए प्रखंड आपदा समिति के सदस्य के रूप में इन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिारियों से मिलकर बाढ़ पीड़ित लोगों के राहत के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इनके द्वारा लगातार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनहित से जुड़ें समस्याओं के समाधान के लिए एवं समाज मे रचनात्मक कार्यों के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर इनके द्वारा कार्य किया जाता रहा है। इनके सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक गतिविधियों को सफल बनाने में इनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम देवी का भरपुर सहयोग रहा है। इनके दो पुत्र रामकुमार जायसवाल (स्नातक) किसान सलाहकार के रूप में और लक्ष्मण कुमार जायसवाल (स्नातक) समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आउट रिच वर्कर के रूप में कार्यरत हैं। इनकी दो सुपुत्री श्रीमती रंजू कुमारी (स्नातकोत्तर) शिक्षिका के रूप में और सुश्री अंजु कुमारी (स्नातकोत्तर) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री लालू प्रसाद श्री शरद यादव ,श्रीमती राबड़ी देवी,श्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई नेताओं के चुनावी सभा के दौरान बरारी आगमन पर मंच संचालन एवं अध्यक्षता श्री चौधरी के द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment