24. मनीष सिंह उर्फ पप्पू सिंह

जनता दल यूनाइटेड के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख कुर्सेला मनीष कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को समाज सेवा और राजनीति अपने पिता पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार करुनेश्वर सिंह से विरासत में प्राप्त हुई है। अपने पिता के चार संतानों में इकलौते पुत्र मनीष सिंह का जन्म 25 जनवरी 1967 को बल्थी महेशपुर में हुआ था। 1982 में अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा पास करने के पश्चात इन्होंने पटना के प्रसिद्ध वाणिज्य  महाविद्यालय से 1984 में इंटर, 1987 में बी. कॉम. और 1989 में एम. कॉम. की डिग्री प्राप्त किया। अपने छात्र जीवन से ही इन्हें नोकरी करने की जगह नियोक्ता बनने का जुनून था। स्नातक के पश्चात 1987 में गया में चार एकड़ पहाड़ बिहार सरकार से किराये पर लेकर (क्रेशर मशीन) स्टोन चिप्स की छोटी इकाई चलाने लगे, लेकिन दो वर्ष बाद ही पुरातत्त्व विभाग द्वारा दायर मुकदमा के आलोक में पहाड़ पर स्थित ब्रह्मयोगी मंदिर की सुरक्षा का हवाला देकर उनकी इकाई को बंद करवा दिया गया।बिहार सरकार के लघु उद्योग विभाग से वित्त प्रदत इकाई के अचानक बन्द हो जाने से इन्हें छह लाख का भारी नुक़सान हुआ और 1989 में वापस अपने घर लौटना पड़ा। 1992 में श्रीमती कविता सिंह से इनका विवाह हो गया। 1993 में खुली निविदा के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का पेट्रोल पंप आवंटित हुआ और अपने व्यवसाय के साथ साथ पिताजी के सहयोगी के रूप में समाजसेवा के कार्यों में योगदान करने लगे। अपने संपर्क में आने वाले लोगों के प्रखंड और जिला कार्यालय संबंधी समस्याओं का समाधान करवाना, बीमार लोगों के उचित इलाज़ की व्यवस्था सुनिश्चित करना और समाज में होने वाले आपसी विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से निबटारा करवाना इनकी आदत में शुमार हो गया। इसी कारण 2001 में ग्रामीणों के दवाब में बैंगन छाप चुनाव चिह्न से इन्होंने पहली बार मुखिया का चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने में भी सफल हुए। 2010 में पंचायत समिति का चुनाव जीत कर 2012 में कुर्सेला प्रखंड प्रमुख बनने का सौभाग्य भी इन्हें प्राप्त हुआ। 2015 में एक बार फिर मुखिया का चुनाव जीत कर अपने पंचायत के लोगों की सेवा में समर्पित हैं। एक मंत्री के पुत्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मनीष सिंह को अपने राजनीतिक सामाजिक जीवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीक अनवर, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का विशेष सहयोग प्राप्त होता रहा है। इनका इकलौता पुत्र वेदांत सिंह (इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर में अध्ययनरत), और पुत्री देवयानी (शाखा प्रबंधक, ICICI Bank Gurgaon) है। पुत्री देवयानी के पति शशांक सिंह भी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के उच्च पद पर आसीन हैं।

Comments

Popular posts from this blog

22. नियामातुर रहमान

34. चंद्र्किशोर तिवारी उर्फ चुनचुन सर

23. लक्ष्मी नारायण मंडल