26. प्रवीण कुमार मेहता उर्फ बब्लू
सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल बरारी कटिहार के मैनेजिंग डायरेक्टर, लक्ष्मीपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया एवं कृषि क्षेत्र में अभिनव प्रयोग के लिए पूरे इलाके में प्रसिद्ध प्रवीण कुमार मेहता उर्फ बब्लू मेहता बरारी विधानसभा के लोगों के लिए एक जाना पहचाना नाम है। इनका जन्म 26 अप्रैल 1969 को एक संपन्न किसान परिवार में में हुआ था। इनके दादाजी स्वर्गीय राम लाल मंडल लगभग 800 बीघा जमीन के मालिक थे। इनकी माता का नाम सावित्री देवी है। इनके पिताजी का नाम स्वर्गीय श्री पति मेहता है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक मध्य विद्यालय गुरु बाजार एवं आदर्श मध्य विद्यालय बरारी से हुई।1985 में इन्होंने जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरु बाजार से मैट्रिक की परीक्षा पास किया।1987 में भगवती मंदिर कॉलेज बरारी से इन्होंने आर्ट्स विषय से इंटर की पढ़ाई पूरी किया। 1989 में इन्होंने कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से आर्ट्स विषय से स्नातक की डिग्री हासिल किया। पिताजी की बीमारी के कारण इन्हें वापस अपने गांव लौट आना पड़ा। अपने छात्र जीवन में इन्हें अर्थशास्त्र के शिक्षक उदित नारायण यादव एवं जागेश्वर उच्च विद्यालय बरारी के प्रधानाध्यापक खगेन्द्र प्रसाद सिंह का समुचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अंग्रेजी के प्रोफेसर मुरलीधर मिश्रा एवं राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर शमशुल हक ने भी इन्हें पढ़ाई के प्रति काफी प्रोत्साहित किया। सबसे ज्यादा भगवती मंदिर कॉलेज बरारी के प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रसाद मंडल के द्वारा इन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
2005 में कुछ नया करने और अपने समाज के लोगों की सेवा की भावना से लक्ष्मीपुर पंचायत से इन्होंने वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा और सफलता प्राप्त करने में सफल रहे। बाद में इन्हें अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के द्वारा उप मुखिया के रूप में भी चयनित किया गया। 2006 में शिक्षक नियोजन में इन्होंने अपनी पंचायत में शिक्षक नियोजन कार्य को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पंचायत के गरीब परिवारों को पक्की छत दिलवाने हेतु इन्होंने एक हजार से ज्यादा इंदिरा आवास का निर्माण करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। अपने पंचायत के गरीब बच्चों को समुचित शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इन्होंने तीन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय - नया प्राथमिक विद्यालय फकीर टोला, नया प्राथमिक विद्यालय बहादुर टोला, नया प्राथमिक विद्यालय पंचायत भवन लक्ष्मीपुर का निर्माण भी अपने प्रयास से करवाया। 2005 में इनका जुड़ाव संयोगिता सिंह और प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह की पहल पर लोजपा से हुआ। हालांकि कुछ ही समय बाद तत्कालीन विधायक विभाष चंद्र चौधरी, नीलम चौधरी और निगम चौधरी के प्रयास से इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर लिया।
अपने क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराने वाले शैक्षणिक संस्थानों की समुचित व्यवस्था नहीं होना इन्हें काफी खटकता था। इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से जीत किया के तत्कालीन मुखिया अंबिका प्रसाद और अपने मामा जी राम नारायण सिंह एवं फादर इन लॉ वासुदेव प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से इन्होंने मार्च 2017 में अपने माता जी के नाम पर सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल का स्थानीय विधायक नीरज कुमार एवं विधान परिषद अशोक अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में अपने पिताजी से उद्घाटन करवाया। पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच शिक्षा उपलब्ध करवाने के जुनूनी प्रयास के कारण यह विद्यालय बहुत कम समय में स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया। स्मार्ट क्लास, वर्ग 6 से आईआईटी फाउंडेशन कोर्स, अबाकस तकनीक का अभिनव प्रयोग, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं खेल संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन, प्रशासनिक सेवा के लिए निचले क्लास से बच्चों को तैयार करने का प्रयास आदि ने ग्रामीण परिवेश के बच्चों की सफलता के नवीनतम मार्ग को प्रशस्त करने के प्रयास से विद्यालय की लोकप्रियता दिन प्रतिड बढ़ने लगी। एक एकड़ भूमि में आधुनिकतम सुविधाओं एवं छात्र छत्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा से संपन्न विद्यालय के समुचित संचालन में इनकी धर्मपत्नी एवं विद्यालय के निदेशक श्रीमती बिंदु कुमारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की संस्था निशा के द्वारा कटिहार में सम्मानित भी किया जा चुका है।
श्री मेहता कृषि क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयोग के लिए भी क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। एप्पल बेर का उत्पादन, डीप इरीगेशन के माध्यम से खेती, पेप्सीको के द्वारा आलू की कॉन्ट्रैक्ट खेती इनकी कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इसके अलावा श्री मेहता ओम ब्रिक्स ईट भट्टा, पचमा के प्रोपराइटर भी हैं।
अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में श्री मेहता को स्थानीय विधान परिषद अशोक अग्रवाल स्थानीय विधायक नीरज कुमार एवं वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व जिला परिषद बस गढ़ाकोटा धीरेंद्र प्रसाद मेहता का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। इनके परिवार में इनकी धर्मपत्नी बिंदु कुमारी के अलावे दो पुत्री आंचल मोर्या (चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में ला की छात्रा), अनीशा मोर्या (प्री मेडिकल परीक्षा निट की तैयारी में अध्ययन रत) एवं इकलौता पुत्र ओम सागर (दसवीं का छात्र) है।
Comments
Post a Comment