अत्यंत मिलनसार, गरीबों और जरूरतमदों के हरसंभव मदद के लिए हमेशा सक्रिय, मृदुभाषी लेकिन ओजस्वी वक्ता, भारतीय जनता पार्टी और अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय सचिव की उभरती हुई नेत्री श्रीमती बबीता कुमारी बरारी विधानसभा के लोगों के लिए किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राजनीति और समाजसेवा में इनकी सक्रियता का ही यह नतीजा है कि बहुत ही कम समय में भाजपा के बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री जी नागेन्द्र सिंह जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री शुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, संगठन महामंत्री राधामोहन शर्मा, आर. एस. एस. के क्षेत्रीय प्रभारी सूबेदार जी आदि के बीच इनकी एक तेजतर्रार प्रखर महिला नेत्री के रूप में एक विशिष्ट पहचान है। इनका जन्म बरारी के एक किसान परिवार में 10 मार्च 1978 को हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती यशोदा देवी एवं पिताजी का नाम श्री हरिमोहन प्रसाद यादव है। अपने चार भाई बहनों...