33. प्रभात कुमार सिंह
कुर्सेला बाजार से महज थोड़ी दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुतारा मेंही मिशन स्कूल के संस्थापक निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने के लिए लालायित छात्र-छात्राओं को एक बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध करवाया है। पांच एकड़ से भी ज्यादा में फैले, सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं जैसे डिजिटल कलास रूम, साइंस लैबोरेट्री, कंप्यूटर लैब, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, पोस्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए कैंपस में ही कैंटीन की व्यवस्था, खेलने के लिए बड़ा सा खेल का मैदान, उच्च योग्यताधारी समर्पित कुशल शिक्षक/शिक्षकाएं और बिल्कुल ही भय मुक्त शैक्षणिक माहौल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। दरअसल अपने छात्र जीवन में एक हिंदी माध्यम विद्यालय से पढ़े होने के कारण श्री सिंह को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा और जब इन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में जॉइनिंग लिया तो वहां भी तमाम काबिलियत होने के बावजूद सिर्फ स्पोकन इंग्लिश कमजोर होने के कारण ऑफ...